आज कोचिंग में मेरा पहला दिन था....हां ये भी कह सकते हैं कि एक नई दुनिया में हमारा पहला दिन था...हम दोनों क्लास में साथ ENTRY करते हैं..पूरे टशन में...जैसे अपुन इच्च भगवान है...कितना अजीब था वो...दोनो में वो जो दुसरा आदमी था न उसका नाम शिवम नाम है उसका...ये कोई पहला मौका नहीं था..जब हम किसी क्लास में पहली बार साथ इंटर कर रहे हों...आप से शुरु हुई पहचान कब तुम से तू तक पहुंची थी पता हीं नहीं चला था...अभी की ही थी तो बात थी पहले दिन क्लास जाने के एक्साइटमेंट में हम कुछ जल्दी ही कोचिंग पहुंच गए थे...कुछ फार्मीलीट्ज हुई फिर हमें हमारी सीट बता दी गई थी....हां ये अलग बात थी कि उसके साथ होने पर मैं ओवर कर देता था...ओवर तो समझते ही होंगे न क्रिकेट वाला नहीं... हां तो इस आदत से मजबूर मैं कुछ ज्यादा करने की मूड में आ चुका था...पर हमें सर की तारिफों के किस्से पहले हीं सुना दिये गए थे....जो शिवम ने मुझे फिर से याद दिलाई...मैं दुसरे बैंच पर बैठ गया...मैं मतलब हम -मैं और शिवम.....सर क्लास में आये और पढाना शुरु किया...न हमें कुछ में सम...